फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों से यौन शोषण के आरोप की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
भरतकूप इलाके में ग्रामीणों से जानकारी लेते कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा व अन्य नेता - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। भरतकूप इलाके के कई गांवों की कि शोरियों से मजदूरी के बदले यौन शोषण के आरोप में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ितों के परिवार से बातचीत की। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार के निर्देश पर अफ सर निरंकुश हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने सीबीआई जांच की मांग की। ठेकेदारों और बिचौलियों पर यौन शोषण का आरोप लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने लगभग एक घंटे भरतकूप इलाके के दो पुरवों में पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की। खदानों में मजदूरी के बदले किशोरियों से यौन शोषण के आरोप के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तमाम परिवार दशकों से दूसरों की जमीन पर रह रहे हैं। इन्हें भरपेट खाना नसीब नहीं होता है। यह सरकार के खिलाफ कैसे मुंह खोल पाएंगे। रामेंद्र गौतम ने इन परिवाराें को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरवेश सचान ने प्रशासन पर गरीबों की आवाज दबाने के प्रयास का आरोप लगाया।
इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष शिवगुलाम वर्मा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष चुनबाद प्रसाद, खटीक समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मिथलेश गर्ग, अवधेश करवरिया, राजनारायण यादव, नत्थू पटेल, कुलदीप मिश्रा, त्रियुगी नारायण शुक्ला, शिवपूजन कोल व फूलदीन कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें