फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक कुमार व अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में अधिकारियों से जिले में फसल उत्पादन की जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही खाद, बीज, बिजली, पानी, कृषि बीमा व किसान सम्मान निधि योजना पर हुए काम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में एनआईसी सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग में कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि किसानों के लिए भारत सरकार की जो भी योजनाएं संचालित है, उनका अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

आगामी रबी की फसल को देखते हुए समय से उर्वरक व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जीरो बजट का लाभ किसानों को दिलाएं और जैविक खेती को बढ़ावा दें। इससे किसानों की आय दोगुनी हो सके। जनपद में एफपीओ का गठन अवश्य कराएं।
कृषि, पशु, उद्यान, सहकारिता, सिंचाई, मत्स्य आदि विभाग कार्य करें। प्रदेश में प्रति व्यक्ति की आय 66 हजार रुपये है, जो नेशनल से आधे पर है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक दिलाएं।
रबी की फसल को देखते हुए एक दिसंबर तक बीमा कराया जाए। सिंचाई की व्यवस्था के लिए नहरों की सिल्ट साफ कराएं। कहा कि कार्य के पहले और बाद की फोटो भी लें। उर्वरक की उपलब्धता बनी रहे, जिससे किसानों को खाद की समस्या न हो।
किसान क्रेडिट कार्ड व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं। बागवानी व औषधि की खेती को बढ़ावा दें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम शेषमणि पांडेय ने उप निदेशक कृषि को शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ अमित आसेरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके मित्तल, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें