फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी तिलहन योजनाओं की जानकारी, सरकार खेती के लिए दे रही हर साल छह हजार रुपये

विज्ञापन
kisan news from chitrakoot
विज्ञापन
रामनगर(चित्रकूट) में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना के अन्तर्गत कृषक प्रशिक्षण/गोष्ठी का आयोजन विकासखंड रामनगर के ग्राम-हन्ना विनायका में आयोजित किया गया इसमें कृषि विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रति वर्ष 6000 हजार रूपए सम्मान निधि खाते में आंतरित की जा रही है। जिसको खेती के कार्य में उपयोग किया जाए। विकास खंड स्तर पर नेट कागजात चेक कराने की सुविधाएं दी गई है।
सुनील कुमार सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ ने नम्सा योजना, परंपरागत खेती कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई), मृदा स्वास्थ्य कार्ड द्वारा मृदा पोषक तत्वों के प्रयोग द्वारा लागत में कमी एवं खेत तालाब योजना, बीज ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी दी। राघवेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक एनएफ एसएम ने दलहन एवं तिलहन उत्पादन में वृद्धि करते हुए सल्फ र प्रयोग व आधुनिक कृषि यंत्र की तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष मिश्रा, रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, उमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार मिथलेश त्रिपाठी, अजय द्विवेदी, दीपक तिवारी, अवनीश अवस्थी, केशव प्रसाद, अशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें