फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर बंदियों के बीच खूब चले लात घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजकीय संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद होने पर दो किशोर बंदी घायल हो गए। जिन्हें संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुख्यालय के कसहाई रोड़ स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में मप्र छतरपुर निवासी किशोर बंदी रवींद्र राजपूत (18) पुत्र मोहन राजपूत महोबा संप्रेक्षण गृह से भेजा गया था। आशीष राजपूत (18) निवासी हमीरपुर के बीच सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच लात-घूसे चलने लगे। बताया गया कि रवीेंद्र ने लोहे की राड से आशीष पर हमला कर दिया। इस पर आशीष ने रवींद्र को तख्त पर पटक दिया। जेल अधीक्षक को जानकारी होने पर विवाद शांत कराया और लहूलुहान रवींद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जेल अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि आशीष व रवींद्र के बीच आपस में विवाद चल रहा था। महोबा संप्रेक्षण गृह से मारपीट के चलते ट्रांसफ र किया गया है। बताया कि मारपीट में एक अन्य बंदी को भी चोटें आई हैं। जिसकी जेल चिकित्सालय में चिकित्सा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें