फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कर्वी के मराठा भवन का होगा कायाकल्प

Fri, 25 Sep 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी 01 कर्वी स्थित ऐतिहासिक मराठा कालीन का जर्जर भवन। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित ऐतिहासिक मराठा कालीन भवन का जल्द कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने इसके जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन ने कार्ययोजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
कर्वी के मध्य स्थित यह भवन मराठा शासनकाल का है। लंबे समय से उपेक्षा के चलते भवन की दीवारें, छत और बाहरी स्वरूप जर्जर हो गया था। स्थानीय लोगों और इतिहास प्रेमियों की ओर से लगातार इसके संरक्षण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

अब शासन से बजट मिलने के बाद इसके संरक्षण की उम्मीद जगी है। भवन की पुताई, मरम्मत के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर, इंटरलॉकिंग पाथवे, फसाड लाइटिंग और स्ट्रीट लाइटिंग के कार्य भी कराए जाएंगे। शाम के समय फसाड लाइटिंग से भवन का स्वरूप और भी आकर्षक दिखेगा। पार्क में बैठने की व्यवस्था, हरियाली और प्रकाश व्यवस्था से स्थानीय लोगों को भी घूमने-टहलने के लिए एक नया स्थल मिलेगा।
पर्यटन विभाग ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। स्थानीय नागरिकों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन


वर्जन
यह परियोजना चित्रकूट में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से यहां हेरिटेज टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।
-पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें