फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कर्वी ट्रांजिट हॉस्टल का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

Tue, 05 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी के एसडीएम कॉलोनी स्थित ट्रांजिट हॉस्टल का अब नए सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। हॉस्टल के ए और बी ब्लॉकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे यहां रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों को आवासीय सुविधा देने के लिए यह हॉस्टल वर्ष 2004 में बना था। शुरुआत में अफसरों को अच्छी सुविधाएं मिलीं, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह बदहाल हो गया। आवास जर्जर हो गए हैं, प्लास्टर उखड़ रहा है और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हैं। अब भवन की मरम्मत, खिड़की-दरवाजे दुरुस्त करने और रंगरोगन का कार्य होगा। यह जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को सौंपी गई है। उन्हें तय समय पर मरम्मत कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई है।



-

जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिलीं कमियां

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग को ट्रांजिट हॉस्टल के मुआयने में कई खामियां मिलीं। भवन के चारों ओर गंदगी और झाड़-झंखाड़ पाया गया। बंदरों से सुरक्षा के लिए जाली नदारद थी और पार्किंग स्थल पर जलभराव मिला। परिसर में नालियां जीर्णशीर्ण थीं और ड्रेनेज सिस्टम भी बदहाल था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को इन कार्यों का आगणन प्रस्ताव वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें