कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाते कोतवाल पंकज पांड?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के पास वनकट गांव में निर्माणाधीन मक ान में शटरिंग खोलते समय 11 हजार लाइन की चपेट में आने से दरसेड़ा निवासी किशोर दीनदयाल की मौत के मामले में बुधवार को ग्र्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। धरना भी दिया गया। किशोर की मंगलवार दोपहर मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने मकान मालिक, ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी गणेश सिंह व कोतवाल पंकज कुमार पांडेय के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दरसेड़ा गांव के लोग दीनदयाल के शव को ट्रैक्टर से लेकर कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां अपर जिलाधिकारी गणेश सिंह के कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि 14 जुलाई को दीनदयाल वनकट गांव में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोल रहा था। वह छत के ऊपर से निकली 11 हजार लाइन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई थी। मकान मालिक पुष्पेंद्र्र पटेल व ठेकेदार रमेश ने विद्युत लाइन बंद कराने के लिए कहा था। लाइन बंद नहीं कराई गई। इससे घटना हो गई। मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अपर जिलाधिकारी गणेश सिंह व कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने आर्थिक सहायता दिलाने सहित रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, तीरथ प्रसाद तीरथ, रामरती, श्याम, ममता आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।