फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से कन्याकुमारी तक केंद्रीय विद्यालय की अलग पहचान

Mon, 10 Dec 2018 11:36 PM IST
कश्मीर से कन्याकुमारी तक केंद्रीय विद्यालय की अलग पहचान
विज्ञापन
dm - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के केन्द्रीय विद्यालय में इंटर की कक्षाएं प्रारंभ कराने और विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर संचालित कराने में महत्वपूर्ण योगदान करने वालों को विद्यालय के अभिभावक संघ ने सम्मानित किया। विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनमोहक छटा बिखेरी।
  शहर के जीजीआईसी परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय के सम्मान समारोह में सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारा घर, परिवार व स्कूल एक समान है। विद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिंन्हित का कार्य जल्द कर लिया जायेगा। ताकि विद्यालय निर्माण के उपरांत शिक्षा का कार्य विधिवत संचालित हो सके और बच्चे अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ सके। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के नाम की कश्मीर से कन्या कुमारी तक एक अलग पहचान है। यहां पर हमेशा बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है। इस विद्यालय में पढ़े छात्र-छात्राएं आईएएस,आईपीएस आदि परीक्षाएं देते है और सफ लता प्राप्त कर देश व प्रदेश की सेवा करते हैं। इसके बाद अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजकिशोर शिवहरे, गुरुप्रकाश शुक्ला, डा.सचिंद्र उपाध्याय, असलम खान, अंजना श्रीवास्तव, सरिता यादव, राममिलन कुशवाहा आदि ने सांसद समेत डीएम, डीआईओएस समेत सभी अधिकारियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि कक्षा 11 व 12 की शिक्षा के लिए जिलाधिकारी के सहयोग से अनुमति मिल गयी है। जो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं विद्यालय की जो भी कमियां हैं उन्हें पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराजराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें