फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कानपुर-मानिकपुर मेमो निरस्त, परेशान दिखे रेल मुसाफिर

Sat, 06 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-16- परिचय- प्लेटफार्म पर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। रेल लाइन के दोहरीकरण से शुक्रवार से आगामी सात दिनों के मानिकपुर-कानपुर पैसेंजर बंद कर दी गई। पहले दिन जानकारी न होने से सुबह स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर बैठकर घंटों इंतजार भी किया। काफी देर तक प्रतीक्षा करने पर ट्रेन नहीं आई तो मालूमात करने पर पता चला कि ट्रेन एक सप्ताह के लिए निरस्त कर दी गई है। ऐसे में कुछ यात्री घर लौट गए तो कुछ ने बसों का सहारा लेकर गंतव्य स्थल को रवाना हुए। मानिकपुर स्टेशन से करीब तीन सौ से ज्यादा रोजाना सफर करते हैं।
विज्ञापन

ग्वालियर-प्रयागराज, चित्रकूट-कानपुर, झांसी-बांदा रेलवे लाइन में दोहरीकरण का काम चल रहा है। इस कारण 11 दिसंबर तक कानपुर-मानिकपुर व मानिकपुर-कानपुर पैसेंजर का संचालन रोका गया है। कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है। इस कारण मानिकपुर, कर्वी रेलवे स्टेशन पर यात्री घंटों इंतजार में बैठे रहे, लेकिन ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। मायूस होकर कुछ यात्री तो अपने घर चले गए। तो वहीं कुछ यात्रियों ने बसों का सहारा लिया। मानिकपुर रेलवे स्टेशन में बैठे राकेश कुमार ने बताया कि काम के लिए पैसेंजर से कर्वी जाना था, लेकिन ट्रेन के न जाने से देर हो गई, इस कारण वह नहीं जा सका। वहीं सुंदर यादव ने बताया कि उसको बांदा जाना था, ट्रेन के इंतजार में दो घंटे तक प्लेटफार्म पर बैठा रहा। ट्रेन के न आने पर बस से जाना पड़ा।
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन के कार्यवाहक स्टेशन मास्टर संदीप कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण से पैसेंजर ट्रेन का संचालन सात दिन के लिए रोका गया है। वहीं 11 दिसंबर को इंटरसिटी का भी संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें