फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Wed, 14 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को महिला टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें कानपुर ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


मैच का शुभारंभ एसपी स्वामी प्रसाद और विधायक वीर सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। टास अलीगढ़ ने जीता और क्षेत्ररक्षण की बात कही। कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए।

शोभा ने 60, अंजू शर्मा ने 16, अर्पिता ने 15 रन बनाए। अलीगढ़ की नेहा और प्रीति ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में अलीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 98 रन ही बना सकी। सोनिया ने 40, नीरज कुमारी ने 27 रन का योगदान दिया। कानपुर की गेंदबाज शिल्पी ने दो, अंजू रानी ने दो और प्रीति ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कानपुर की शोभा रहीं। अंपायर ऋषि और प्रेमनारायण व स्कोरर विजय भारद्वाज रहे। कमेंट्री आशीष और अभेष ने की। मोशू खान, हाशिम अली, पंकज अग्रवाल, जयशंकर मिश्र, अवनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें