फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जेल अधीक्षक, जेलर व और वार्डर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल प्रकरण में रविवार को निलंबित जेल अधीक्षक, जेलर और चर्चित वार्डर को जांच टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो की नियमों के विरुद्ध मुलाकात के मामले की एसटीएफ और एसआईटी जांच रही हैं। इस मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, वार्डर जगमोहन के अलावा विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन पर जेल से भगाने की साजिश, मिलन के बदले महंगे गिफ्ट व नकदी लेने, फोन से रंगदारी मांगने, विदेशी मुद्रा की बरामदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है। जेल अधिकारियों पर आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से दोनों को जेल में एक अधिकारी के कक्ष में लगभग डेढ़ माह तक मिलाया गया। 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने छापा मारकर इस मामले का भंडाफोड़ किया था।
जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार और वार्डर जगमोहन से शुक्रवार को छह घंटे तक पूछताछ हुई थी। शनिवार को जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने यह कहकर भेज दिया था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर बुलाया जाएगा। रविवार को डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और एक अन्य वार्डर से पूछताछ के बाद खुले राज में इन अधिकारियों की भूमिका प्रमुख मिली। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। इसके अलावा अन्य के बयानों की कड़ियों का मिलान करने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि सोमवार को इन्हें लखनऊ जेल भेजा जाएगा।

अब तक आठ की गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले विधायक की पत्नी निखत बानो, उसके चालक नियाज को जेल भेजा गया। जांच में डिप्टी जेलर चंद्रकला का नाम आने पर उसे भी जेल भेजा गया। सपा नेता फराज खान और जेल कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। अब जेल अधीक्षक, जेलर व वार्डर की गिरफ्तारी हुई है। निखत व नियाज चित्रकूट जेल में हैं, जबकि अन्य लखनऊ जेल में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें