फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल श्रेणी के बच्चों के परिवार को मिलेंगे राशनकार्ड व जॉबकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण अभियान में कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। इसमें पांच साल तक के 1612 बच्चे लाल श्रेणी यानी कम वजन के चिह्नित किए गए। इनके परिवारों को जाबकार्ड, राशनकार्ड और शौचालय भी दिए जाएंगे। ऐसे बच्चों को दुधारू गायें भी दीं जाएंगी। 60 परिवारों को गायें दीं जा चुकी हैं। उन्हें प्रतिमाह गाय के रखरखाव के लिए नौ सौ रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएल गुप्ता ने बताया कि लाल श्रेणी के बच्चों को सेहतमंद बनाने के प्रयास जारी हैं। ऐसे बच्चों के परिवारों को जॉबकार्ड, राशनकार्ड और शौचालय से संतृप्त करने का निर्णय लिया है। पोषण माह के दौरान पांच ब्लाकों से कम वजन वाले (लाल श्रेणी) के 1612 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इन बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्त्रस्म की टीमें स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे। परिजनों की काउंसिलिंग की जाएगी। बच्चों का इलाज कराया जाएगा। गंभीर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में यह देखने के प्रयास होंगे कि बच्चे संतुलित आहार ले रहे हैं, तो वह आहार उनके शरीर को क्यों नहीं लग रहा है। पोषण माह के दौरान 21 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे चिह्नित किए गए हैं, ऐसे सौ परिवारों ने दुधारू गाय लेने के लिए सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें