चित्रकूट। यूपी के मेरठ जेल में गैंगवार की आशंका पर जेल में बंद कालू गैंग के सरगना को चित्रकूट जेल भेजा गया है। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा में जेल के हाई सिक्याेरिटी बैरक में पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार मेरठ जेल में कालू व गोलू दोनों गैंग के सदस्य विभिन्न मामलों में बंद हैं। कई बार दोनेां गैंग के बीच गोलीबारी हो चुकी है। दोनेां के एक ही जेल में होने से पुलिस अधिकारियों ने गैंगवार की आशंका जाहिर की। इसे लेकर दोनों गैंग के आठ सदस्यों को प्रदेश की अलग अलग जेल भेजा गया है। इसमें कालू गैंग के सरगना रोहन उर्फ कालू को चित्रकूट जेल भेजा गया है। अभिषेक उर्फ पोलार्ड को आंबेडकरनगर , मिथुन उर्फ मयंक को वाराणसी, दीपांशू को आगरा, अतुल को बरेली, गर्वित को नैनी, हरीओम को फतेहगंज और विनीत को इटावा जेल भेजा गया है। कालू व गोलू गैंग में लगभग 40 सदस्य हैं। इनकी कई बार आपस में गोली बारी हो चुकी है।
जेल में गैंगवार की आशंका पर कालू गैंग के सरगना रोहन उर्फ कालू को दो पुलिस वाहन से बृहस्पतिवार की शाम को चित्रकूट जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।जैसे ही मेरठ से पुलिस वाहन जेल पहुंचा तो पहले से तैयार जेल अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर मुख्य गेट भी आधे घंटे के लिए बंद करा दिया। जेल अधीक्षक केके सिंह ने बताया कि सुरक्षा व नियमों के तहत ज्यादा जानकारीनहीं दी जा सकती है। मेरठ से बंदी रोहन को चित्रकूट जेल में पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचा दिया गया है।