फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी जयंती महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू

विज्ञापन
राजापुर में कलश यात्रा में शामिल भक्तगण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर। तुलसी जयंती महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत शुक्रवार को कलश यात्रा व संत तुलसीदास की झांकियां निकालकर की हुई।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती 15 अगस्त को मनाई जाएगी। जिसके पहले तुलसी जयंती महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हो गई। ओम नम:शिवाय गोशाला वंशीवट वृद्धाधाम के संत रामदास महाराज के नेतृत्व में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। विधि विधान से पूजा पाठ किया। वेद मंत्रों व रामधुन के साथ गोस्वामी तुलसीदास की जयंती निकाली गई। इस मौके पर वाराणसी के राजेंद्र पांडेय व अशोक सोनी, राधेश्याम सोनी, हरिमोहन सोनी, वीरेंद्र द्विवेदी, चुन्नू तिवारी, रामाश्रय त्रिपाठी, रामप्रसाद गर्ग, विष्णुकांत चतुर्वेदी, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सोमनाथ अग्रवाल, मुन्नू सोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाल मुुकुंद पांडेय, सुनील मिश्रा, भरतलाल जयसवाल, उमेश सोनी, रामलाल सोनी, महेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें