चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मैनवाल ने राजकीय संप्रेक्षण गृह में आवासित बाल अपचारियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बाल अपचारियों ने बताया कि पीने के लिये पानी का आरओ खराब होने, लगे हुये कूलरों से पर्याप्त हवा न मिलने तथा कमरों में एग्जास्ट फैन नहीं
लगा है।
जिला विधिकसेवा प्राधिकरण की सचिव ने अधिकारियों को अनुपलब्ध तथा खराब वस्तुओं को शीघ्र सही कराये जाने के लिए निर्देशित किया। एक बाल अपचारी द्वारा बताया गया कि उसके पूरे शरीर में दाने पडते हैं। जिसका इलाज स्वरूपरानी चिकित्सालय प्रयागराज से चल रहा है, परन्तु दवा से कोई आराम नहीं मिल रहा है। जांच कराकर इलाज कराने की याचना की गयी। इस संबन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। बाल अपचारियों को लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से अपने मुकदमों की पैरवी के लिये निशुल्क अधिवक्ता के संबन्ध में बताया गया। इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड की विदिशा भूषण , संस्था प्रभारी राजकीय संप्रेक्षण गृह वीर सिंह व सदस्य मौजूद रहे।