फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में मिले 9 कुपोषित बच्चे

Thu, 11 Aug 2016 10:16 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
लुधियाना अस्पताल में बच्चे को बेंच पर छोड़ गई एक मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने हौसला पोषण योजना की पड़ताल करने भखरवार के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। जहां 9 कुपोषित बच्चे मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा सिंह को कड़ी फटकार लगाई। गर्भवती महिलाओें से फलदार पौधे लगवाकर गरमागरम भोजन परोसा।
विज्ञापन


बीएसए ने भखरवार आंगनबाड़ी केंद्र में सभी कुपोषित बच्चों को समय से प्रोटीन युक्त भोजन देने और इलाज कराने के निर्देश दिए। गांव की कुल 32 गर्भवती महिलाओं ने आम, आंवला, अमरूद व करौंदा के दो-दो पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया। बीएसए ने सभी से इन पौधों की सुरक्षा पर ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इसके बाद सभी महिलाओं को गर्मा गर्म भोजन वितरण किया गया।

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय भखरवार का निरीक्षण भी किया जहां सब सामान्य पाया गया। प्राथमिक विद्यालय मऊ हरिजन बस्ती व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिजन बस्ती के निरीक्षण में भी सबकुछ ठीक पाया गया। छात्रों की उपस्थिति भी लगभग 70 प्रतिशत मिली।
विज्ञापन


इसके बाद बीएसए ने नोड़ल अधिकारी के रूप में भखरवार गांव में लोगों से बातचीत की। कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों की सूची दुकान के अंदर लगाए जाने पर नाराजगी जताई और उसे बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए। गांव में स्वीकृत 50 शौचालयों में 25 का निर्माण पूरा मिला। सचिव व लेखपाल गैरहाजिर मिले। प्रधान रामसुंदर ने नोडल अधिकारी को अन्य जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें