फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जितेंद्र बने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
अधिवेशन के बाद जिला कार्यकारिणी के गठन में चुने गये अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ चित्रकूट का अधिवेशन हुआ। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जितेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में मुख्य अतिथि/ लेखा सचिव द्वितीय इं. भानुप्रताप सिंह निरंजन ने कहा कि संगठन को लगातार सक्रिय रखने का काम किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स की कई परेशानियां हैं इनका उच्चाधिकारी समाधान नहीं करते हैं। ऐसे में इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा।
अधिवेशन में मंडल अध्यक्ष इं. नरेन्द्र सिंह व मंडल सचिव इं. शिवश्याम मौजूद रहे । इसके बाद इनकी देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें इं. जितेंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष, इं. बृजेंद्र सिंह यादव को जिला सचिव, इं. दशरथ साहनी को वित्त सचिव एवं इं. ललित कुमार शर्मा संयुक्त सचिव चुने गये। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें