चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को स्टेडियम में रीवा व झांसी के बीच मैच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में झांसी ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया।
झांसी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। झांसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाये। झांसी की ओर से संदीप ने 61 गेंद में 69 रन और उत्कर्ष ने 22 गेंद में 29 रन की शानदार पारी खेली। रीवा की ओर से आशीष ने 5 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट और प्रियांश 5 ओवर में 33 रन 2 विकेट लिये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रीवा की टीम कहीं भी मुकाबला करते नहीं दिखी। शुरुआत कुछ तेज की लेकिन अंतराल में विकेट गिरने से रन गति बेहद धीमी हो गई। 18.2 ओवर में 86 रन बना कर ऑलआउट हो गई। रीवा की तरफ सेनवीन ने 28 गेंद में 28 रन और शुभम ने 17 गेंद में 23 रन बनाए। झांसी की तरफ से अनुज 4 ओवर 10 रन 3 विकेट लिया और शकील ने 3 ओवर 12 रन 2 विकेट लिया।
झांसी में इस मुकाबले को 90 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच झांसी के संदीप रहे। मैच के अंपायर ऋषि यादव और फिरोज अंसारी रहे। मैच के मुख्य अतिथि सदर विधायक अनिल प्रधान, विशिष्ट अतिथि बीपी सिंह मैनेजर इंडियन ऑयल, रामबाबू गुप्ता, मनोज द्विवेदी मैनेजर भाभा स्कूल, अनीता सिंह, अतुल रैकवार रहे। क्लब के दीपक मिश्रा, स्कोरर सौरभ नाहर, कॉमेंटेटर लोकेश सिंह, राहुल सोनी, आदेश, अनुराग, रानू मौजूद रहे।