फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रधान के लिए जेवरानी-जेठानी ने किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्हौरा में रिक्त प्रधान पद और ग्राम पंचायत के नौ सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। ब्लाक मुख्यालय में नामांकन कराया गया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि बल्हौरा गांव में प्रधान पद का चुनाव हो रहा है। यहां अनुसूचित जाति महिला के लिए पद आरक्षित है। आशा देवी व ममता देवी ने नामांकन किया। दोनों जेठानी और देवरानी हैं। इसके अलावा कर्वी ब्लाॅक के दहिनी के वार्ड-6, शिवरामपुर वार्ड-1, बराछ के वार्ड-9, पहाड़ी ब्लाक के पहाड़ी बुजुर्ग के वार्ड-5, बालापुर के वार्ड-3, मानिकपुर ब्लाॅक के अरवारा गांव के वार्ड-5, रामपुर तरौंहा वार्ड-7, चंद्रामारा गांव के वार्ड-9 व कोठिलिहाई गांव में वार्ड-7 के लिए एक-एक नामांकन हुए हैं। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 11 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी, 19 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तक मतदान होंगे। 21 फरवरी से सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालय में मतगणना होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें