फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः जेई पर हमले से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ

विज्ञापन
फोटो-11- कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर के सुरसेन गांव में टंकी के निर्माण को लेकर जेई शशीकांत का स्थानीय लोगों से हुए विवाद के मामले में बुधवार को आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटनास्थल पर तीनों नामजद आरोपी मौजूद थे और जेई से उनकी नोकझोंक भी हुई थी, लेकिन जेई पर हमले की पुष्टी नहीं हो रही है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करने के बाद बुधवार को सयुंक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय की अगुवाई में कलक्ट्रेट परिसर जाकर धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर जेई शशीकांत पर हमला करने वाले तीन नामजदों को जेल भेजने की मांग की। इस मौके पर पुष्पेंद्र कुमार, सूर्यप्रकाश, रजनीकंात, शशीकांत, रवि गुप्ता, गिरिजाशंकर, आशीष मौर्य, अंकित सिंह, मृत्युंजय सिंह, राकेश शर्मा, सर्वजीत, शकील अहमद, रज्जू प्रसाद, रामभवन व विजयशंकर मौजूद रहे।
घटना में नामजद तीनों आरोपी रमेश तिवारी, सोनू मिश्रा व राजकुमार के साथ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राजापुर में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को ज्ञापन देकर कहा कि जेई भ्रष्टाचार छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
इसीलिए फर्जी मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में राजापुर थाना पुलिस की जांच जारी है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हमले की बात की अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है। मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें