फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगना जेई को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन झांसी व बांदा की टीम ने जेई को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया है। एंटी करप्शन टीम ने सदर कोतवाली में जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रामारा निवासी शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि बिजली कनेक्शन लगवाए जाने के नाम पर अवर अभियंता ने 20 हजार रुपयों की मांग की थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने बांदा व झांसी कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम को भी मामला बताया। योजना के अनुसार शनिवार को शिकायतकर्ता ने सरैंया पावर हाउस के जेई धर्मदास पटेल को एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास मिलने के लिए कहा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने जेई को 20 हजार रुपये की रिश्वत दी तो वहां पर पहले से मौजूद ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में झांसी इकाई व बांदा इकाई के सदस्यों ने जेई को रुपये समेत पकड़ लिया।
एंटी करप्शन टीम प्रभारी ने बताया कि कर्वी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक झांसी राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक नंदेश्वर, शिवकुमार शर्मा, चंद्रपाल, नितिन कंचन, जितेंद्र कुमार, राहुल कुशवाहा, अनिल कुमार, सनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले की जानकारी होते ही बिजली विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


चंद्रामारा के शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को ही नये कनेक्शन का आवेदन किया है। बुधवार को विभाग की जांच टीम ने इनके आवास पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। जिसकी विभाग के थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। अब यह रिश्वत वाले मामले में उन्हें यही जानकारी है कि एंटी करप्शन टीम ने जेई को पकड़ा है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

दीपक सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें