राजापुर(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के सुरसेन गांव में टंकी निर्माण को लेकर हुए जेई व ग्रामीणों के बीच के विवाद में नया मोड़ आ गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जेई पर हमले के नामजद आरोपियों के पक्ष में डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें जेई पर मानक विहीन निर्माण कार्य कराने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
ग्रामीण संतोष मिश्रा, राधेकृष्ण, ब्रहृमदत्त, नरेंद्र कमार, कुशल प्रसाद, चंद्रशेखर, विद्यासागर व राजेश्वर प्रसाद ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव में तीन करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बन रही टंकी के निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है।
इस पर कुछ ग्रामीणों ने जेई शशीकांत से आपत्ति जताई, तो उन्होंने फर्जी मुकदमा लिखा दिया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर गांव के रमेश तिवारी, सोनू मिश्र व राजकुमार के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने की मांग की।
उधर, जल निगम जेई संगठन के अध्यक्ष शशीकांत के साथ मारपीट पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जेई सोमवार को भी मुख्यालय के जल निगम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की