फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-चिरागां, जगह-जगह हुई कुरानख्वानी

Sun, 11 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
बारावफात पर्व के लिए सजावट की तैयारी करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी पर रोशनी की गई। जश्न-ए-चिरागां से मुस्लिम इलाके जगमग रहे। कई स्थानों पर कुरानख्वानी का एहतेमाम किया गया। रोशनी देखने वालों की भीड़ देर रात तक रही। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस भी निकलेगा।
विज्ञापन


      रविवार को शहर समेत जिले के कई इलाकों की सड़काें पर झंडियां लगाने के लिए युवक दिनभर काम करते रहे।  शहर में दोपहर एक बजे पुरानी बाजार नूरानी मस्जिद से जुलूस निकलेगा जिसमें युवा वर्ग शामिल हाेंगे। इसके बाद जुलूस जामा मस्जिद पहुंचेगा।

जहां से अन्य मस्जिदों से नमाज पढ़ने के बाद लोग छोटे जुलूस लेकर इसमें शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम छह बजे तक चलेगा। उधर, बारावफात  पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी ने जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें