फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जनसेवा ने इटौरा को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
स्टेडियम में प्रतियोगिता के बाद अधिकारियों के साथ मौजूद खिलाड़ी। - फोटो : स्टेडियम में प्रतियोगिता के बाद अधिकारियों के साथ मौजूद खिलाड़ी।
विज्ञापन
चित्रकूट। पंडित दीनदयाल जनशताब्दी वर्ष पर स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में सोमवार को बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला जनसेवा इंटर कॉलेज व इटौरा ए टीम के बीच हुआ। इसमें जनसेवा इंटर कॉलेज ने इटौरा को 28-15 व 30-10 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय व समापन जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार की ओर से सरकारी सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी दी गई। खिलाड़ियों से से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम आकर खेलों का अभ्यास करें ताकि पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम, जनसेवा इंटर कॉलेज, जनसेवा बी, इटोरा ए , इटोरा बी आदि टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन, फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन, शैलेंद्र कुमार व सुधीर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें