फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में सास और बहू को लाठी, डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विवादित जमीन पर स्थगन आदेश के बावजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से सास और बहू को पीट दिया। इनका सिर फोड़ दिया। बहू का हाथ तोड़ दिया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के छिपनी बाहरखेड़ा निवासी बेसनिया पत्नी शिवकुमार ने बताया कि 15 दिन पहले गांव के सजातीय सात-आठ लोगों ने उनकी भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद रात में जबरन मकान बना लिया था। इससे पहले कर्वी तहसीलदार व दरोगा ने अपना-अपना ताला लगाकर न्यायालय से निर्णय न होने तक यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा था। पीड़ित बेसनिया ने बताया कि 14 अगस्त की शाम को आरोपी 15-20 अज्ञात लोगों को लेकर आए। उसके घर का ताला तोड़ दिया। गृहस्थी का सामान रखकर रहने का प्रयास करने लगे। परिवार की बहू सुशीला ने मना किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे बहू का हाथ टूट गया। उसे भी मारापीटा। शोरगुल सुनकर पुत्र मोतीलाल और पुत्री बीच बचाव करने आई। हमलावरों ने इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। बहू इंद्रकुमारी के पेट में दो लोगों ने वार किया। उसकी हालत खराब हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बेटा मोतीलाल रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो डांटकर भगा दिया गया। पुलिस ने नाती दीपक को थाने में बैठा लिया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें