फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन के बाहर जाम, श्रद्धालु हुए परेशान

Sun, 21 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी-7- परिचय- अमावस्या पर रेलवे स्टेशन के सामने की मुख्य सड़क पर ई रिक्शा के खड़े
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन गेट के बाहर टेंपो और ई-रिक्शा खड़े होने से रविवार को जाम की स्थिति बनी रही। इससे बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन गेट के बाहर न तो ट्रैफिक पुलिस तैनात रही और न ही कोई व्यवस्था दिखाई दी।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि स्टेशन परिसर के अंदर भले ही जीआरपी जवान मौजूद थे, लेकिन बाहर सिविल पुलिस न होने से टेंपो चालक मनमाने तरीके से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। वहीं, स्टेशन के बाहर कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है।

बस पकड़ने के लिए भटके यात्री

शहर का रोडवेज बस स्टैंड बंद होने से श्रद्धालु और यात्री दोनों ही परेशान दिखे। पूछताछ काउंटर भी बंद रहा, जिससे लोगों को यह पता नहीं चल पाया कि कौन सी बस किस मार्ग पर जाएगी। यात्रियों का कहना था कि बार-बार जानकारी लेने के बाद भी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें