28 सीकेटीपी-2- परिचय- शहर के गल्ला मंडी तिराहे पर लगा जाम । संवाद
चित्रकूट। शहर के गल्लामंडी सहित कर्वी पहाड़ी मार्ग में इन दिनों जाम की समस्या बनी है। सोमवार को भी सुबह दस बजे करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालक परेशान हुए।
धान की उपज लेकर किसान ट्रैक्टर से गल्लामंडी पहुंच रहे हैं। इससे ट्रैक्टरों की लाइन लगी रहती है। गल्लामंडी के मुख्य गेट से घुसना मुश्किल हो गया है। शहर के पूर्व सभासद रमेश सोनी ने बताया कि गल्लामंडी में सब्जी मंडी भी लगती है। जाम के कारण व्यापारी सब्जी का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। राजेश गुप्ता ने बताया कि ट्रैक्टर चालक सड़क में ही ट्रैक्टर को खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगा रहता है। यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी गेट के पास यातायात पुलिस कर्मी की ड्यूटी के लगाई गई है। रास्ते में खड़े ट्रैक्टरों को हटवाया जा रहा है। (संवाद)