फोटो- 4- स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम का शुभांरभ करते सांसद आरके सिंह पटेल व मौजूद सीएमओ डा. विनोदक
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सांसद ने फ ीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रत्येक गरीब परिवार को सुविधाएं मुहैया कराने का किया है। पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज को आयुष्मान कार्ड के अलावा जन औषधि केन्द्र के माध्यम से कम दामों में दवाएं उपलब्ध है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में मंगलवार को वृहद स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। उन्होंने शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को बताते हुए लाभ लेने को कहा। कहा सभी गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री विशेष सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। समय पर इलाज हो इसके लिए पांच लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड देकर की है। अस्पतालों मे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। सीएमओ डा विनोद कुमार ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। विशेषज्ञों ने जांच कर टीकाकरण किया। लोगों के नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाए गए। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत मनोरोगियों का इलाज व परामर्श दिया गया। अंधता निवारण के तहत आंखों की जांच की गई हैं। इस मौके पर डा. एबी कटियार, डा. कनल सिंह, डा. ध्रुव कुमार, डा. बिमलेश कुमार, डा. शैलेन्द्र, डा. गौरव, डा. नरेन्द्र देव पटेल, डा. आरके करवरिया, श्रीराम अग्रवाल, पंकज गोयल व सोनम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।