फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 4.14 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, किसानों को लाभ

Sat, 07 Mar 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के लिए 4.14 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनसे चार बंधियों की क्षमता बहाली और पुनरोद्धार कार्य होंगे।
विज्ञापन




जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि राजापुर तहसील में 349.35 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत हुई है। यह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए है। इसमें गढ़ौली संख्या एक, दो और सुरसेन बंधी का पुनरोद्धार शामिल है। इन बंधियों में स्लुइस और अपस्ट्रीम स्लोप पर बोल्डर पिचिंग का कार्य भी होगा। मऊ तहसील में गौरियां बंधी के पुनरोद्धार को भी मंजूरी मिली है। इसके लिए 64.49 लाख रुपये की परियोजना वित्त वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृत हुई है। दोनों परियोजनाओं में टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही कार्य शुरू होंगे। इन कार्यों से कृषि क्षेत्रों को सुगम सिंचाई मिलेगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें