फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शार्ट सर्किट से कच्चे घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हटवा गांव में मजदूर के कच्चे घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखी सामग्री जल गई। बेटी के शादी के लिए रखे जेवर और अन्य सामान भी जल गए।
विज्ञापन

हटवा गांव निवासी पप्पू पुत्र मुन्ना के कच्चे घर में शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर के अंदर गैस सिलिंडर रखा था। इससे परिजन डर के कारण बाहर आ गए। धीरे-धीरे आग की लपटे तेज हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। मुआयना करने पहुंचे लेखपाल को पप्पू ने बताया कि आग से तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया कि कुछ दिन बाद बेटी की शादी होनी है। इसके लिए जेवर व अन्य सामग्री रखी थी, वह भी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें