फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने सीएम को भेजा मांगपत्र

Mon, 26 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । बरगढ़ में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे आयुष उर्फ छोटू के अपहरण के बाद की गई निर्मम हत्या पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ने दुख जताया इस मसले को लेकर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र भेजा। फेडरेशन के जिला महामंत्री केशव शिवहरे ने बताया कि सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी जाए।
विज्ञापन

अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जाए। आयुष के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए। परिवार में एक सरकारी नौकरी की जाए। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नीरज बोरा, अनुपमा जायसवाल, अमित वार्ष्णेय ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। बैठक में विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शुभम केसरवानी, सरयू केसरवानी, नंदकिशोर अग्रवाल, जुगराज कसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें