फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने घर में की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। पहाड़ी कस्बा निवासी नर्स के बेटे ने कमरे में खुद को बंदकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इंटर का छात्र था। घटना की जानकारी होते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया। लोगों में चर्चा है कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन परिजन और पुलिस इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी सीएचसी में तैनात नर्स शिवलता त्रिपाठी के पुत्र अनिकेत उर्फ छोटू (19) ने रविवार की दोपहर को घर के कमरे में फांसी लगा ली। पिता शंकर प्रसाद ने बताया कि कई बार बुलाने पर भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा तो शव लटका था। इसके बाद पड़ोसी और परिजन किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस नर्स के घर पहुंची। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों ने इसकी जानकारी नहीं दी है। युवक तीन भाई और एक बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें