फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बढ़े मानदेय को पाकर अनुदेशकों के खिले चेहरे

Mon, 18 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय अब 17 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया है। रविवार को शहर के सभागार में मानदेय बढ़ने पर एक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि जुलाई 2013 में 100 से अधिक छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर अनुदेशकों की नियुक्ति हुई थी। तब उनका मानदेय सात हजार रुपये प्रतिमाह था, जिसे वर्ष 2021-22 में बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया गया था। वर्ष 2026-27 से अप्रैल माह से यह मानदेय 17 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। वर्तमान में जनपद में 249 अनुदेशक कार्यरत हैं। जिले के 292 उच्च प्राथमिक और 153 कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक कुल 42,108 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी रहे। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने अनुदेशकों को बधाई देते हुए बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें