फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः दिवाली से पहले फुट ओवरब्रिज का काम पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर जंक्शन को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए विभाग कई काम कर रहा है। सोमवार को रेलवे मंडल प्रयागराज के डीआरएम ने जंक्शन का निरीक्षण कर अधूरे कामों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरक्षण व फुट ओवरब्रिज के काम में तेजी न होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि दीवाली का मेला नजदीक आ गया है। इसलिए काम में तेजी लाएं। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते कम यात्री सफर कर रहे हैं, लेकिन मेले में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में अधूरे काम से रेलवे की छवि खराब होगी।
स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज रेलवे मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा मानिकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। अचानक डीआरएम के आने की सूचना पर स्टेशन पर सभी अधिकारी कर्मचारी सफाई व अन्य व्यवस्था में जुट गए। डीआरएम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आरक्षण कक्ष, टिकट विंडो व ओवर ब्रिज के कामों मे तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशन के बाहर लगी पानी की टंकी को तत्काल बदलवाने का निर्देश आईओडब्लू अशीष कुमार को दिए। रेलवे कालोनी मे विशेष सफाई कराए जाने को कहा। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक आंचल पांडेय, वाणिज्य अधिकारी केके राय, संदीप अग्रवाल, जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व आरपीएफ प्रभारी प्रहलाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें