फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुआं निकासी को लगाएं चिमनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एनजीटी के निर्देश पर शुक्रवार को होटल संचालकों व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें ये तय हुआ कि सभी होटलों में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस व जल शुद्धीकरण संयंत्र लगवाए जाएं। रसोई से निकलने वाले धुएं के निस्तारण के लिए चिमनी लगवाई जाएं।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम ने बताया कि जिले के नौ होटल ऐसे हैं, जिनमें कमरों की संख्या के अनुसार शुद्ध पेयजल की उपलब्धता नहीं है। डीएम ने सभी होटल संचालकों से कहा कि तीन दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। ताकि एनजीटी को रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके।
कहा कि रामघाट में मंदाकिनी गंगा की आरती की जा रही है। सभी होटल संचालक अपने पोस्टर व बैनर लगाकर कार्यक्रम कराएं, जिससे होटल का भी प्रचार-प्रसार हो सके। अधिशासी अधिकारियों से कहा कि जो अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भूमि चिह्नित की गई है उसके प्रस्ताव की एक प्रति क्षेत्रीय नियंत्रण बोर्ड को दिया जाए।
विज्ञापन

कर्वी, राजापुर व मानिकपुर में सीवर सिस्टम के लिए शासन को प्रस्ताव भेजें। मंदाकिनी नदी में गिरने वाले नालों के टैपिंग का शासन को पत्र भेजा गया है उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन होटल संचालकों का जुर्माना किया गया है उसमें होटल संचालकों से किश्तवार समय से धनराशि जमा कराई जाए।
किसी होटल संचालक का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। एडीएम जीपी सिंह, अपर एडीएम राजबहादुर, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश, ईओ नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र, मानिकपुर राम आशीष वर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें