चित्रकूट। जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य और सीएमओ ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने फायर फाइटिंग सिस्टम सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।
इस दौरान ओपीडी, ओटी और वार्डों की स्थिति भी जांची गई। अस्पताल में आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके लिए टैंक और पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। सीएमएस शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने तीन दिन में अधिकतर काम पूरा होने और फिर ट्रायल की संभावना जताई।
डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र त्रिपाठी ने इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू, ओटी और जननी सुरक्षा वार्ड का भी निरीक्षण किया। डीसीबी अध्यक्ष ने वार्डों में सफाई व्यवस्था पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। संवाद