फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा जल्द सुधरने की जागी उम्मीद, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/राजापुर में राजापुर से लालता रोड की टूटी सड़क पर जलभराव की जानकारी पर लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मौके का निरीक्षण किया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद राज्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क को मानक के अनुरूप बनाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को निर्माणाधीन राजापुर लालता रोड का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री उपाध्याय के साथ मौजूद अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि राजापुर से लालतारोड संपर्क मार्ग की कुल स्वीकृत लंबाई 11.250 किमी है। इसकी लागत 790.32 लाख रुपये है। राज्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानक के अनुरूप सड़क को ठीक कराया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें