फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता परखी

Tue, 08 Aug 2023 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम पुरवा में शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करने के लिए शिक्षा विभाग से गठित जांच टीम पहुंची। कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से सवाल किए। ज्यादातर स्थानों पर छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण के लिए जागृत किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम पुरवा मेंं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता अबू आसिफ के नेतृत्व में टीम सोमवार को पहुंची। जहां पर कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से गणित व अंग्रेजी विषय में जानकारी ली।
शिक्षकों को निपुण एप के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अभिषेक केशरवानी, सहायक शिक्षक दीपशिखा सिंह, शिक्षा मित्र सर्वेश यादव, अनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें