फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पाकिस्तानी परिवारों ने वीजा नियमों का किया उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संग्रामपुर आए पाकिस्तान के हिंदू परिवारों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। वीजा में इन्हें दिल्ली के आसपास रहने की अनुमति थी, लेकिन ये लोग नियमों का उल्लंघन कर चित्रकूट आ गए। इसकी सूचना उच्चायुक्त को भी नहीं दी। इसके अलावा कुछ लोगों की वीजा अवधि भी खत्म हो गई है। यह खुलासा एलआईयू और एसआईयू की जांच में हुआ। जांच एजेंसियां इनके बारे में और भी जानकारियां जुटा रही हैं। दोनों परिवारों को संग्रामपुर के पंचायत भवन में ठहराया गया है।
विज्ञापन

संग्रामपुर निवासी कमलेश पटेल के सहयोग से शुक्रवार को चित्रकूट आए पाकिस्तान के दो हिंदू परिवारों के 15 सदस्यों के वीजा की जांच की गई। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) व स्पेशल इंटेलीजेंस यूनिट (एसआईयू) की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक परिवार के वीजा की अवधि खत्म हो गई है, जबकि दूसरे परिवार की वीजा अवधि अभी खत्म नहीं हुई है। इन परिवारों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। वीजा में इन्हें चित्रकूट या आसपास आसपास रहने की अनुमति नहीं है। इनका वीजा दिल्ली और आसपास का है।
इन लोगों ने अपना ठिकाना बदलने की कोई सूचना उच्चायुक्त को नहीं दी है, जो वीजा नियमों के अनुसार गलत है। सूत्र बताते हैं कि कमलेश पटेल के कहने पर एक परिवार उच्चायुक्त को बिना सूचना दिए दिल्ली से चित्रकूट चला आया, जबकि दूसरे परिवार ने चित्रकूट आने से एक दिन पूर्व ही दिल्ली में अनुमति मांगी थी, लेकिन जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया और वह भी उसी परिवार के साथ चला आया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को लोकल इंटेलीजेंस यूनिट और स्पेशल इंटेलीजेंस यूनिट टीम के अधिकारियों ने चित्रकूट पुलिस के साथ जांच पड़ताल की। दिल्ली से मंगाए गए कागजातों की जांच हुई। इसकी रिपोर्ट लखनऊ और दिल्ली के उच्चायुक्त को भेजी है। फिलहाल उच्चायुक्त से कोई निर्देश न मिलने पर इस परिवार को अभी पुलिस सुरक्षा में पंचायत भवन में ही रखा गया है।
इनसेट...
विदेशी फंडिंग की भी जांच
पाकिस्तान के परिवारों को बिना अनुमति चित्रकूट लाकर ठहराने वाले संग्रामपुर के कमलेश पटेल के मोबाइल की जांच पुलिस और खुफिया विभाग करा रहा है। अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल आने पर यह भी शक और भी गहरा गया है कि कहीं यह विदेशी फंडिंग का मामला तो नहीं है। कमलेश कुछ स्थानीय मठों से भी जुड़ा है। इसलिए जांच जारी है।
वर्जन...
पाकिस्तानी परिवारों के बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन वहां से अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। इन परिवारों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। विदेशी फंडिंग व अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल के मामले की भी जांच इसी में शामिल है। वृंदा शुक्ला, एसपी चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें