फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार से मासूम की मौत, डायरिया पीड़ित सात मरीज भर्ती

Wed, 28 Jun 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । उमस भरी गर्मी के कारण जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार से मासूम की मौत हो गई, जबकि उल्टी-दस्त व डायरिया के सात मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंंगलवार को सुबह से मरीजों की काफी लंबी भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 760 मरीज इलाज कराने को पहुंचे। मऊ क्षेत्र के हटवा निवासी बाबा सूरजपाल ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय नातिन प्रियंका को पिछले दो दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर प्रियंका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।
इसके अलावा भरकोर्रा निवासी केशनिया (50), आरोग्धाम चित्रकूट निवासी मंजू की तीन वर्षीय पुत्री शालिनी, अशोह पहाड़ी निवासी चुन्नीलाल (60), सोनेपुर कर्वी निवासी राकेश का एक वर्षीय पुत्र शिवांश, बदौसा बांदा निवासी तेजिया (35) व बगरेही रैपुरा निवासी राजा का 16 वर्षीय पुत्र विभव को उल्टी-दस्त व डायरिया से ग्रसित होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें