फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। सुदिनपुर गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने टक्कर मार दी। इससे मासूम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुदिनपुर निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि उसका भतीजा अमर (5) घर के बाहर खेल रहा था। बदौसा की ओर से आई कार ने भतीजे को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे। वहां से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे थे। चालक कार छोड़ कर भाग गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें