फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेलते समय नाले में गिरा मासूम, मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में शुक्रवार को खेलते समय एक मासूम ठर्री नाले में गिर गया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिवम (2) अपने बड़े भाई संदीप (4) के साथ गांव में ही दुकान में खाने की सामान खरीदने गया था। लौटते समय थर्री नाला पुलिया के पास दोनों खेलने लगे। तभी शिवम का पैर फिसल गया और वह नाला में गिर कर डूब गया। संदीप भागते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन दौड़ कर पहुंचे और शिवम को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि मौत के बाद परिजनों ने घटना की सूचना दी है। राजस्व टीम को भी जानकारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें