फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप के डसने से मासूम की मौत

विज्ञापन
फोटो 13 सीकेटीपी 04 मां शोभा के साथ प्रदीप।
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में रात में सांप के डसने से सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई। परिजन पहले झाड़-फूंक में उलझे रहे, जिससे अस्पताल ले जाने में देर हो गई।
विज्ञापन

घुरेटनपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका बेटा प्रदीप कुमार (7) रात करीब एक बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। अंधेरे में उसका पैर सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पहले गांव में ही झाड़-फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रदीप कक्षा दो का छात्र था और चार बहनों संगम, राधा, रूबी और रूही के बीच इकलौता भाई था। बेटे की मौत से मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि सर्पदंश से बच्चे की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें