फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस की टक्कर से मासूम की मौत

Thu, 27 Nov 2025 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-8- परिचय- अस्पताल में भर्ती घायल डेढ वर्षीय हंसराज (जीवित अवस्था की फोटो) । संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर में घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे वह दूर गिरा और लहूलुहान हो गया। घायल को परिजन सीएचसी लाए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे और चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रसिद्धपुर निवासी कंधई वर्मा ने बताया कि उसका बेटा कल्लू अन्य परिजनों के साथ खेत में धान काटने गए थे। घर में बच्चे ही थे। वह अपने डेढ़ वर्षीय पौत्र हंसराज के साथ घर के बाहर खड़ा था तो पौत्र कुछ बच्चों के साथ सड़क किनारे खेलने लगा। तभी कर्वी की ओर से आई प्राइवेट बस ने उसके पौत्र को टक्कर मार दी, इससे हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मां नीता व पिता कल्लू सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल रहा।
सूचना पर सीओ राजापुर राजकमल, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि बस को चालक के साथ पकड़ लिया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें