फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप ने डसने से मासूम की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी 13 रिया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी 13 रिया की फाइल फोटो।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में बुधवार की देर शाम को खेलते समय एक मासूम को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के ओढकी माफी गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसकी पत्नी ममता व बेटी रिया (4) को लेकर मायके इटौरा गई थी। वहां साढ़े सात बजे खेलते समय घर में ही बेटी को सांप ने हाथ में डस लिया। बेटी ने शोर मचाया तो परिजन तुरंत सीएचसी पहाड़ी लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। बताया कि जिला अस्पताल में आधा घंटा बाद बेटी की मौत हो गई। धीरज ने आरोप लगाया कि जब भांजी काे लेकर अस्पताल पहुंचे तो कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस कारण इलाज के देरी हुई और मौत हो गई। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आठ बजे डॉक्टरों की ड्यूटी बदलती है। जो डॉक्टर ड्यूटी में पहुंचे थे, वह कार्यालय में हस्ताक्षर करने चले गए थे। जानकारी होने पर वह तुरंत पहुंचे हैं और बच्ची को इंजेक्शन भी लगाया है। इलाज में देरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें