फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पाॅक्सो एक्ट व महिलाओं के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए

Wed, 31 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कानून व्यवस्था, अभियोजन सहित सड़क सुरक्षा समिति व एंटी भू माफिया की मासिक समीक्षा बैठक डीएम व एसपी ने कलक्ट्रेट सभागार में की। इसमें पाॅक्सो एक्ट व महिलाओं के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अच्छा कार्य करने पर शासकीय अधिवक्तओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके पूर्व डीएम व एसपी ने जिला जेल परिसर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम अभिषेक आनंद ने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि पाक्सो एक्ट व महिला संबंधी उत्पीडन के मामले में कार्रवाई की जाए। उप जिलाधिकारी व सीओ से कहा कि अवैध खनन सामग्री लादकर चलने वाले ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई की जाए।
जो वाहन बिना रवन्ना के पाए जाए उन्हें सीज किया जाए। एंटी भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाएं। बैठक में शासकीय अधिवक्ता सनद कुमार मिश्रा सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम कर्वी राजबहादुर सिंह, एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, एसडीएम राजापुर प्रमोद झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व जिला जेल परिसर में डीएमएसपी ने बंदियों के बैरक में जाकर तलाशी ली। बंदियों का हाल जाना। सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सभी कैमरे चलते मिले। उन्होंने जेल अधीक्षक शशांक पांडेय व जेलर राजीव सिंह से कहा कि सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें