फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भाइयों के बीच हुए विवाद में घायल की मौत

Wed, 31 May 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सड़क किनारे की भूमि के बंटवारे के लिए हुए विवाद में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। चार दिन पूर्व हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक किसान की मौत हो गई। इस पर मृतक के भतीजे समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिशनपुर गांव के निवासी राजकरण (60) व उसके बड़े भाई राजनारायण (63) के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान 26 मई को राजकरण अपने दरवाजे पर बैठा था। इस दौरान उसके भाई राजनारायण व भतीजे लालजी और भारत आदि वहां पहुंच गए। तीखी नोक-झोंक के बाद राजकरण को दूसरे पक्ष ने पीटना शुरू कर दिया।
लाठी डंडों से मारकर उसे रक्तरंजित कर दिया। बचाव में आने पर राजकरण की बेटी पिंकी, नीतू और पत्नी चुनकी को भी मारा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
इलाज के दौरान राजकरण ने सोमवार की रात को दम तोड़ दिया। मंगलवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र धनराज की तहरीर के आधार पर सरधुवा थाने में छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पूर्व में हुए विवाद में लाल जी व भरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों में पुलिस ने एक आरोपी लालजी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें