फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेल जन संवाद में यात्रियों से लीं सुविधाओं की जानकारी

विज्ञापन
फोटो न- 22 सीकेटीपी 23 रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद करती सीनियर डीओएम। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को रेल जन संवाद कार्यक्रम हुआ। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल की वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक सीमा तिवारी ने यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं का फीडबैक लिया।
विज्ञापन

उन्होंने यात्रियों से पानी, प्रतीक्षालय, स्वच्छता सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीनियर डीओएम ने बताया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे लगातार काम कर रहा है। स्टेशन में सफाई, शुद्ध पेयजल और प्रतीक्षालय की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। संवाद के दौरान खजुराहो से आए यात्री अश्वनी और राजा ने प्रसाधन की सफाई बेहतर होने की बात कही, वहीं यात्रियों रानी देवी और पूनम ने बंदरों की समस्या बताई। कहा कि बंदर यात्रियों का सामान छीन ले जाते हैं। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार, टीआई सेफ्टी नीलू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें