फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साइबर अपराधों से बचने की महिलाओं को दी जानकारी

Fri, 12 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-11- परिचय- महिला ​हिंसा के​ ​खिलाफ संगोष्ठी में जानकारी देतीं वनांगना कार्यकर्ता। स - फोटो : राम मंदिर के ​शिखर पर बृहस्पतिवार की अल सुबह लहराती धर्मध्वजा
विज्ञापन
चित्रकूट। महिला हिंसा के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में वनांगना संस्थान अभियान चला रही हैं। बृहस्पतिवार को इसका समापन भौंरी गांव में किया गया। गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराधियों से बचने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में वनांगना संस्थान की जिला समन्वयक अवधेश गुप्ता ने कहा कि साइबर अपराधी सक्रिय हैं। इनसे सावधान रहना जरुरी है। मोबाइल में अनचाही काल व मैसेज भेजते रहते है। इसके माध्यम से महिलाओं को ठगी का शिकार बना लेते हैं। इनसे सावधान रहे। शबीना ने कहा कि यदि कोई महिलाओं के साथ मारपीट करे तो डरे नहीं। इसकी जानकारी पुलिस को दे। घर बैठे 112 नंबर में काल भी कर सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सौरभ ने बताया कि महिलाओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मीनू ने हेल्पलाइन नंबर के बारे बताया।इस मौके पर पुष्पा, मंजू, राधेश्याम, फरहा कल्पना, शोभावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें