फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में एड्स से बचाव की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट/पहाड़ी/मानिकपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर सहित जिले में चार जगह एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आए लगभग नौ सौ लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाव के बारे में सचेत किया गया। उन्हें बताया गया कि इसका कोई इलाज नहीं है, दवा लेने से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
प्रभारी क्षय रोग अधिकारी डा. लखन स्वरूप गर्ग ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर के बाहर एड्स जागरूकता शिविर लगाया गया। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी, मऊ, मानिकपुर में भी शिविर लगाया गया। शिविर में आए तकरीबन 900 लोगों को एड्स से बचाव के बारे में बताया गया। यदि कोई व्यक्ति एचआईवी के संभावित संक्त्रस्मण में आता है तो एआरटी सेंटर पर जाकर पीईपी दवा की पहली डोज समय ले। इसका चिकित्सक के परामर्श के अनुसार सेवन करे तो एड्स के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में पिछले वर्ष तकरीबन 130 एड्स रोगी थे। इनमें से नौ लोगों को इस दवा के सेवन से एड्स के संभावित संक्त्रस्मण से बचाया गया है। एड्स से बचाव के लिए समुदाय को इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें